कार से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार और 2 नाबालिग पकड़े गए
राजनांदगांव- बोरतलाव-डोंगरगढ़ मार्ग पर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की अवैध तस्करी पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 10.543 किलोग्राम गांजा, एक मारुति ऑल्टो कार, मोबाइल और नगदी सहित कुल 3,28,040 का सामान जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, 01 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ग्रे रंग की ऑल्टो कार (CG-07 M-5536) में सवार 4 लोग बोरतलाव मार्ग से होकर महाराष्ट्र की ओर भारी मात्रा में गांजा ले जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बोरतलाव के पास घेराबंदी कर कार को रोका. कार की तलाशी लेने पर सीटों के नीचे और पीछे बने विशेष चैंबर से 10 पैकेटों में भरा 10.543 किलो गांजा (कीमत 1,05,000) बरामद हुआ. पुलिस ने मामले में जबलपुर (म.प्र.) निवासी आरोपी रोशनलाल बर्मन (54 वर्ष) और कृष्णदास बैरागी (55 वर्ष) सहित दो नाबालिगों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कार्रवाई कर सभी को हिरासत में ले लिया है.
आरोपी
(1) रोशनलाल बर्मन पिता बल्लू बर्मन, 54वर्ष, निवासी- LIC कालोनी गंगासागर जबलपुर (मप्र),
(2) कृष्णदास बैरागी पिता कालीदास बैरागी, 55वर्ष, निवासी प्रेमनगर जबलपुर (मप्र) एवं 02विधि से संघर्षरत अपचारी बालक
