बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन का जन्मदिन भी मनाया गया
दुर्ग- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की अमलेश्वर शाखा के नए भवन का भूमिपूजन किया गया. 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस सर्वसुविधा युक्त शाखा भवन का भूमिपूजन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में किया गया.
इस गरिमामयी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, बैंक उपाध्यक्ष नरेश यदु, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चन्द्राकर, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी, पाटन मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर सहित समिति के प्राधिकृत अधिकारी मनबोध साहू, धर्मेन्द्र कौशिक, ललित सोनकर, सुरेश सोनकर, रमाकांत यादव, सुरेश चंद्राकर, गणेश चंद्राकर, कोमल वर्मा और लोकमणी चन्द्राकर उपस्थित रहे.

भगवान बलराम की पूजा और अध्यक्ष का जन्मदिन
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर और विधिवत भूमिपूजन के साथ किया गया. इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के 66वें जन्मदिन पर उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने केक काटकर खुशियां मनाईं और उन्हें स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं.
सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में प्रीतपाल बेलचंदन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे लोकप्रिय किसान नेता है तथा उन्हें सरल व्यक्तित्व और संगठन को मजबूती देने वाले नेता के रूप में सराहा जाता है वे दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के पूर्व में चार बार अध्यक्ष रह चुके हैं. दिसंबर 2025 में उन्हें पुनः इस बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. अमलेश्वर में किसानो अमानतदारों की सुविधा के लिए 44 लाख की लागत से बनने वाले सर्वसुविधा युक्त भवन की सभी को बधाई दी. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की सभी को बधाई दी साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किसानों की प्रति एकड़ धान पैदावार 21 क्विंटल से कम है उन्हें भी कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल की सीमा तक अंतर की राशि देने की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया.
अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों को बेहतर सुविधाए देने के लिए वचनबद्ध है एवं सहकारिता के माध्यम से निरंतर बैंक, समितियों एवं किसानों के हितों में कार्य कर रहें है. आज बैंकिंग क्षेत्र प्रतिस्पर्धा से भरी हुयी है इसी क्रम में अमलेष्वर में सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण का आज भूमि पूजन हुआ तथा शीघ्र भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जावेगा. वर्तमान में आधुनिक टेक्नोलॉजी को बैंक में लागू करना तथा अमानतदारों को सुविधाएॅ प्रदान करना बैंक का प्रमुख ध्येय है जिसे हमसब मिलकर पूर्ण करेंगे. प्रदेश में किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार का शुभारंभ होने पर सभी को बधाई दिया गया. इस अवसर पर जितेन्द्र वर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा छ.ग. एवं नीलम राजेश चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ने मंच को संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में एस.के.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सतीष पाटले उप पंजीयक दुर्ग, एस.के.निवसरकर मुख्य लेखापाल, हृदेष शर्मा विपणन अधिकारी, के.के.नायक अधीक्षक, रोहित वर्मा यूनियन अध्यक्ष, रोहित साहू, योगेष साहू, युवराज वर्मा, चंदषेखर मानिकपुरी, विनीत वर्मा सहित शाखा अमलेष्वर, झीट एवं जामगांव एम के कर्मचारी उपस्थित रहें.
उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का शुभारंभ
प्रीतपाल बेलचंदन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र झोला एवं निकुम के धान खरीदी केन्द्रों का शुभारंभ किये तत्पश्चात विजय बघेल सांसद दुर्ग के साथ धान उपार्जन केन्द्र उरला, झीट एवं सांकरा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए.
