तीन पुस्तकों का विमोचन, 20 रचनाकारों को मिला साहित्य रत्न सम्मान
भिलाई- मैत्रीकुंज रिसाली में शनिवार की शाम मुक्तस्वर साहित्य समिति के तत्वावधान में साझा साहित्यिक संकलन मुक्तस्वर की अभिव्यक्ति के खंड-1 एवं खंड-2 तथा निबंध-संग्रह आधुनिक भारत की अभिव्यक्ति का विमोचन किया गया. इस अवसर पर साझा संकलन के 20 रचनाकारों को राष्ट्रीय स्तर के मुक्तस्वर साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया. मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी थे. अध्यक्षता रायपुर के वरिष्ठ गीतकार डॉ. चित्तरंजन कर ने की. अति विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार, कथाकार एवं विचारक शिवनाथ शुक्ल, पूर्व पार्षद शिवेन्द्र सिंह परिहार, वरिष्ठ कवि डॉ. बलदाऊ राम साहू तथा रिसाली नगर निगम की पार्षद डॉ. सीमा साहू उपस्थित की रही.
समारोह में गोविन्द पाल, नरेंद्र कुमार सिक्केवाल, रजनीकांत श्रीवास्तव, शंकर भट्टाचार्य, संतोष जाटव जालौनी, शीशलता शालू, उमा जाटव, विपुल सेन, पं. वासुदेव भट्टाचार्य, जोहन भार्गव, डॉ. शिरोमणि माथुर, दुलाल समाद्दार, सीए भूषण चिपड़े, आकांक्षा तिवारी, सीता चौहान, डॉ. नीलकंठ देवांगन, नेहा वार्ष्णेय, सोनिया सोनी, बुद्धसेन शर्मा एवं जलज ताम्रकार को मुक्तस्वर साहित्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया.
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में मुक्तस्वर साहित्य समिति के साहित्यिक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि समिति द्वारा साझा साहित्यिक संकलनों का प्रकाशन और रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित करना सराहनीय पहल है. वर्तमान में तकनीक, सोशल मीडिया एवं मोबाइल के बढ़ते प्रभाव के दौर में साहित्यिक पुस्तकों का प्रकाशन और साहित्यिक आयोजनों का संचालन पहले की अपेक्षा अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है. कार्यक्रम में अर्जुन मंडल, रामसेवक वर्मा, सी.एल. मरकाम, रामसमुझ, डॉ. सुचित्रा शर्मा, डॉ. अमर शर्मा, भारती सिक्केवाल, दीपा पाल, वीरेन्द्र सरकार, सुजासा सेन, ध्रुव मजुमदार, जयश्री मजुमदार, गोविन्द बर्मन, गीता बर्मन, परितोष बनिक, मिता बनिक, प्रदीप धर, सुबीर राय, रश्मि अग्रवाल, विनोद कुमार वर्मा, प्रवीर सेनगुप्ता, माधुरी कर, योगेश सहारे, डॉ. पी.आर. नायडू, गीतेश्वर प्रसाद साहू, चंदूलाल ठाकुर, स्मिता तिवारी, स्वर्णलता, रवीन्द्र नाथ देबनाथ, संत कवि ओंकार दास, वीरेन्द्र कुमार सिंह, राकेश सिसोदिया, ध्रुव दास बघेल, दिनेश मिश्रा, संजय सोनी, संगीता देवांगन, डॉ. कल्याण सिंह साहू, जागृति ताम्रकार, लीना ताम्रकार, पी.बी. पाल, आशीष सरकार, हितेश कुमार साहू, श्रावंती भट्टाचार्य, श्रेयसी भट्टाचार्य, अरुण सिंह, बरखा देवांगन, उज्ज्वल प्रसन्नो, रामकुमार साव चंचल, मनोज कुमार शुक्ल, महंत अंतराम साहू, पुरन कुमार, हरीश देवांगन एवं विशाल साव सहित सैकड़ों साहित्यप्रेमी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन भूषण चिपड़े एवं संतोष जाटव जालौनी एवं शीशलता शालू ने आभार प्रदर्शन किया.
