वही सच्चा नेतृत्वकर्ता होता है जो सबको साथ लेकर चले:डॉ. बाफना
समरथ साहित्य सृजन – के शपथ ग्रहण समारोह में जुटे प्रदेश भर के कवि/साहित्यकार
राजनांदगांव – समरथ साहित्य सृजन के प्रदेश में नव गठित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह का आयोजन शहर के सृजन संवाद भवन में किया गया. आयोजन में प्रदेश भर के कवि साहित्यकारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने इस गरिमामय आयोजन के लिए सभी कवि साहित्यकारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज को सही दिशा दिखाता है. समाज का वह दर्पण होता है. उन्होंने कवि / साहित्यकारों को सद्साहित्य के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाते रहने का आह्वान किया. विषेश अतिथि पद्मश्री डॉ पुखराज बाफना ने कहा कि वहीं सच्चा नेतृत्व कर्ता होता है जो सबको साथ लेकर चले.

कार्यक्रम की अध्यक्षता समरथ संस्थान साहित्य सृजन के डॉ.मुकेश कुमार व्यास स्नेहिल समिति के सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि श्रेष्ठ साहित्य एक सार्थक, स्वतंत्र एवं संभावनाशील विधाओं से जीवन के यथार्थ अंश, खंड,प्रश्न, क्षण, केन्द्र बिन्दु , विचार या अनुभूति को गहनता के साथ व्यंजित करता है. लेखकीय कार्य सचमुच उपासना है, अमरता की ओर ले जाने का पथ है.
सृजन का अदभुत सुखद संयोग
उक आयोजन का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक वरिष्ठ कवि /साहित्यकार आत्माराम कोशा “अमात्य” व समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा “अकाट्य”, गजेंद्र हरिहारणो दीप आदि सहित मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ. इस दौरान श्री कोशा ने समरथ संस्थान साहित्य का “सृजन” , छत्तीसगढ़ साहित्य समिति का “सृजन” और सृजन- संवाद के “सृजन” के योग को अद्भुत सुखद संयोग बताते हुए इसे संस्थान के लिए शुभ लक्षण बताया और पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर पद्मश्री फुलबासन बाई यादव ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए.
2028 में शहर में होगा प्रांतीय अधिवेशन
महापौर श्री यादव ने सृजन संवाद भवन में ए. सी. लगाने तथा अप्रैल 2028 मे राजनांदगांव में होने वाले समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के राष्ट्रीय अधिवेशन हेतु ऑडिटोरियम को नि:शुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की साथ ही साथ उन्होने सृजन संवाद भवन के पास खुदाई किए गए नलकूप में फँसे हुए पाईप को निकलवाकर सब मर्सिबल पंप उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया.
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई के पदाधिकारियों के साथ साथ राजनांदगाँव, बालोद, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़ छुईखदान-गंडई के नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाया. श्री स्नेहिल जी ने उन्होंने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि समरस संस्थान भारत वर्ष के 19 राज्य व 4 देशों में संचालित है. इस संस्थान में 42000 से अधिक सदस्य हैं. संस्थान साहित्य, कला , संस्कृति , समाज सेवा के कार्यों के साथ साथ हिन्दी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाए जाने की दिशा में सतत संघर्ष कर रहा है.
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन साहित्य व संस्कृति कर्मी छंद गुरु समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रांत प्रभारी डाॅ.गजेन्द्र हरिहारनो”दीप ” डोंगरगाँव ने किया.
कार्यक्रम शुभारंभ मां सरस्वती वंदना के साथ लोक कलाकार व कवि पप्पू पौर्वात्य ,व डाॅ पद्मा साहू पर्वणी खैरागढ़ व हर्षा देवांगन डौंडी लोहारा द्वारा राज्य गीत अरपा पैरी के धार,, के साथ किया गया. स्वागत भाषण प्रोफेसर डाॅ चन्द्र शेखर शर्मा ने दिया. नव -मनोनीत प्रांताध्यक्ष अखिलेश्वर मिश्रा “अकाट्य” पिनकापार ने अपने संबोधन में सभी कलमकारों को सत्यनिष्ठ भाव से लेखकीय कर्म का संपादन करने का आह्वान किया. इस अवसर पर संस्थान की ई-पत्रिका रक्तदान विषय पर केन्द्रित रचनाओं का संकलन, गायत्री साहू ‘शिवांगी’ कृत समरस गान का यू ट्यूब संस्करण का लोकार्पण तथा राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक,युवा कवि प्रीतम कोठारी ‘समीर’ की रचना का विमोचन किया गया. आभार ज्ञापन प्रांतीय उपाध्यक्ष डाॅ इकबाल खान तन्हा ने किया.
इस गरिमामय कार्यक्रम में आयोजन में राजनांदगाँव, दुर्ग, बालोद, गरियाबंद, रायपुर, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी,खैरागढ़ छुईखदान-गंडई जिले के साहित्यकारों ने विभिन्न विषयों पर केंद्रित काव्य पाठ किया . आयोजन में भिलाई के वरिष्ठ साहित्यकार प्रभात तिवारी मिश्रा, पद्मलोचन शर्मा “मुंहफट” पत्रकार/ साहित्यकार वीरेंद्र बहादुर सिंह, सूर्यकांत मिश्रा,संस्था के प्रांतीय कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश साहू अंकुर, प्रांतीय सचिव लखन लाल साहू लहर, जिलाध्यक्ष अमृत दास साहू,जिला संगठन मंत्री सचिन निषाद ,जिला संरक्षक महेन्द्र कुमार बघेल मधु, राज कुमार चौधरी रौना, जिला कोषाध्यक्ष कुलेश्वर दास साहू, राज कुमार मस्खरे,अशोक आकाश, हर्षा देवांगन, सुजाता साहू,आनंद राम सार्वा,एस. एल. गंधर्व, जितेन्द्र पटेल,नूतन साहू, श्रवण कुमार साहू , धर्मेंद्र कुमार श्रवण ,जिला महामंत्री ग्वाला प्रसाद यादव नटखट, राम कुमार चंद्रवंशी, जिला संगठन मंत्री प्रीतम कोठारी समीर, जिला सचिव रोशन लाल साहू, पूना राम यादव,पवन यादव पहुना, केशव राम साहू, गजपति राम साहू, सोनिया नायडू, नंद किशोर साव नीरव,तोषण कुमार चुरेन्द्र,रोहणी पटेल,अलख राम यादव,दूज राम साहू, गुमान सिंह साहू, धर्मेंद्र जंघेल, महदीप जंघेल,मदन मंडावी, जसवंत मंडावी, शिव प्रसाद साहू,बलराम सिन्हा,विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
