निगम सभागार में बड़ी संख्या में जुटेंगे कवि साहित्यकार

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति द्वारा 28 जून रविवार को संस्कार धानी के मूर्धन्य साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल बख़्शी युगीन कवि साहित्यकार स्व. इंदुभूषण ठाकुर की जन्म शताब्दी वर्ष पर भव्य साहित्यिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
शहर के महंत राजा बलराम दास सभागार में रविवार 11:30 बजे से तीन सत्रों में आयोजित होने वाले प्रथम सत्र के उक्त गरिमामय साहित्यिक आयोजन के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव है.
इंदू जी की रचना संसार पर परिचर्चा
साहित्य समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा अकाट्य ने बताया कि साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन एवं सरस काव्य -गोष्ठी के साथ आयोजित स्व. इंदुभूषण ठाकुर की काव्य रचना संसार पर परिचर्चा के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ( छ.ग.शासन रायपुर) के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा है. अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व इतिहासकार डॉ. रमेद्र नाथ मिश्र रायपुर द्वारा की जाएगी. विशिष्ट अतिथि डॉ आशुतोष चतुर्वेदी (पूर्व आयुक्त नगर निगम-राज.) उपन्यास कार- “यक्षिणी”, व लघुकथा (कंथली) कार डॉ ,महेंद्र ठाकुर लघुकथा (कंथली)कार- रायपुर व वरिष्ठ कथाकार सुभदा मिश्रा डोंगरगढ़ है.
विमोचित काव्य-संग्रह, व काव्य गोष्ठी
समिति के उपाध्यक्ष द्वय थंगेश्वर साहू “मीत” व कवयित्री सुषमा शुक्ला “अंशुमन” ने बताया कि इस अवसर पर कवि साहित्यकार डॉ अशोक आकाश की विमोचित कृति मदिरालय” पर चर्चा तथा सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है. जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि साहित्यकार शशिकांत द्विवेदी, अध्यक्षता डॉ शंकर मुनिराय ( विभागाध्यक्ष हिंदी – दिग्विजय महाविद्यालय) व उपरोक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पारस वर्मा (सभापति नगर निगम) संतोष पिल्ले (नेता प्रतिपक्ष न.पा. नि.) अतुल विश्वकर्मा (आयुक्त न.पा.नि. राजनांदगांव) एवं समाजसेवी राजेश गुप्ता अग्रहरि है.
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक आत्माराम कोशा “अमात्य” व साहित्य समिति के समन्वयक राकेश इंदुभूषण ठाकुर की संयोजना में आयोजित इस गरिमामय साहित्यिक आयोजन में अंचल के सभी कवि साहित्यकारों को उपस्थिति की अपील की गई है. उक्ताशय की जानकारी समिति के सचिव मानसिंह मौलिक व मीडिया प्रभारी पप्पू पौर्वात्य’ कलिहारी द्वारा दी गई है.
