गोदाम से 4.5 लाख के अनाज चोरी मामले के 2 और फरार आरोपी गिरफ्तार, पिकअप और नगदी जब्त

राजनांदगांव- थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित एक गोदाम से लाखों रुपये के अनाज की चोरी करने वाले दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी और नगदी रकम बरामद की गई है. इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर न्यायिक रिमांड पर जेल जा चुके हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 3 जून 2026 की रात थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि औधोगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म संचालित है, जंहा अनाज का गोदाम से अज्ञात आरोपियों द्वारा अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसुर जुमला कीमती लगभग 4,50,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलॉफ अप. क्र. 286/2026 धारा 331 (3), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान राहुल कुर्रे निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग राजनांदगांव एवं दिनेश साहू निवासी शिव नगर ढाबा रोड़ चिखली राजनांदगांव को पतासाजी कर उनके कब्जे से दिनांक अनाज बिक्री रकम 7,900 रूपये जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैै.
थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में प्रकरण के 02 फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी किया जा रहा था, कि मुखबीर की सूचना पर दिनांक 25.06.2026 को फरार आरोपी यादराम वर्मा निवासी शांति नगर चिखली एवं नरेन्द्र कुमार साहू निवासी देशमुख होटल के पीछे चिखली राजनांदगांव को पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार आनाज बिक्री के नगदी रकम 3000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त पीकप वारहन क्रमांक सी.जी. 07 सी.ए.-8206 किमती 500000 रूपये को जप्त कर मामलें में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
- यादराम वर्मा पिता स्व. मानिक राम वर्मा उम्र 33 साल साकिन शांति नगर ओ.पी. चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- नरेन्द्र कुमार साहू पिता रामाधार साहू उम्र 28 साल साकिन देशमुख होटल के पीछे ़ ओ.पी. चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
