डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश: 9 आरोपी गिरफ्तार, 504 लीटर डीजल और 2 स्कॉर्पियो जप्त
बेमेतरा- जिला गिरोह का बेमेतरा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिलों में सक्रिय डीजल चोर गिरोह के 9 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
36 लाख से अधिक की जब्ती
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से कुल 504 लीटर चोरी का डीजल, नगदी रकम, डीजल निकालने के लिए प्रयुक्त पाइप और घटना में इस्तेमाल की गई दो स्कॉर्पियो गाड़ियों समेत कुल लगभग 36,06,419/- रुपये की संपत्ति बरामद की है.
गिरफ्तार आरोपी
- निखिलदास पिता कमल दास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष, ग्राम खिसारा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा.
- सुरज कुर्रे पिता ईतवारी कुर्रे उम्र 19 साल निवासी ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा.
- मनीष कुमार जांगड़े उर्फ मोना पिता रामलाल जांगड़े उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भिलाई थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा.
- संजीत कुमार अनंत पिता लक्ष्मी प्रसाद अनंत उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बुचीहरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा.
- जयकरण खुंटे पिता मनीराम खुंटे उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा.
- शुभम जांगड़े पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम भिलाई थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा.
- उपेन्द्र उर्फ ननकी यादव पिता अनुज राम यादव उम्र 42 साल ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा.
- रेशम उर्फ मोनु यादव पिता लीलाराम यादव उम्र 26 साल बजरंग नगर बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा.
- राजेश कोयल पिता सेतुराम कोयल उम्र 45 साल ग्राम खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा.
