खनिज संसाधन विभाग में 28 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. विभाग में पदस्थ कुल 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. शासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.
