वरिष्ठ पत्रकार- साहित्यकार विक्रम जनबंधु का निधन
भिलाई – ‘छत्तीसगढ़ आजतक’ पाक्षिक पत्रिका के सह-संपादक, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक विक्रम जनबंधु (69) का आज सुबह 10 बजे कैलाश नगर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया. वे अपने पीछे पत्नी अमरजीत कौर, तीन बेटों विनोद सिंह, अमन सिंह, रूबल सिंह तथा दो बेटियों हरप्रीत कौर व मनप्रीत कौर से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे बलदेव सिंह, पूर्व संयंत्र कर्मी अवतार सिंह और आकाशवाणी रायपुर के वरिष्ठ उद्घोषक प्रकाश उदय के अग्रज थे.
विक्रम जनबंधु जी पिछले पांच दशकों से निरंतर पत्रकारिता, साहित्य और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय रहे. अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, गहन अध्ययन और सौम्य व्यवहार के कारण वे मीडिया व साहित्य जगत में काफी लोकप्रिय थे.
उनके निधन की खबर मिलते ही भिलाई-दुर्ग सहित पूरे प्रदेश के पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई. शहर के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों और सामाजिक गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11:00 बजे रामनगर (भिलाई) स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ आजतक परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि…
