कांग्रेस नेता हेमंत बंजारे के जन्मदिन के अवसर पर राजनीतिक गलियारों में खास उत्साह देखने को मिला.पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने अपने हाथों से केक काटकर हेमंत बंजारे का जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं.
इस खास मौके पर भूपेश बघेल ने हेमंत बंजारे के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ जन्मदिन मनाने का यह पल हेमंत बंजारे के लिए यादगार रहा.

जन्मदिन के इस अवसर पर कांग्रेसजनों में भी उत्साह नजर आया.पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत बंजारे को बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की.
