महिला स्व-सहायता समूहों से लाखों की ठगी: दोना-पत्तल मशीन के नाम पर 3.89 लाख रुपये ऐंठने वाला शातिर गिरफ्तार
बालोद- महिला स्व-सहायता समूहों को दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को डौंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम औराटोला निवासी प्रार्थीया लोकेश्वरी साहू पति खेमलाल साहू उम्र 41 वर्ष निवासी औराटोला आवास पारा थाना डौण्डी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके ग्राम औराटोला तहसील डौण्डी में पांच महिला स्व सहायता समूह है. प्रेरणा स्व सहायता समूह, जय बुढादेव स्व सहायता समूह, जय मां स्व सहायता समूह, ज्योति स्व सहायता समूह, जागृति महिला स्व सहायता समूह है. जिसमें से प्रेरणा स्व सहायता समूह, जय मां स्व सहायता समूह, जय बुढ़ा देव स्व सहायता समूह के सदस्य लोग खेमेन्द्र सेन निवासी खल्लारी थाना गुंडरदेही जिला बालोद छत्तीसगढ़ से दोना पत्तल मशीन के लिए तीनो समुहों के एवं ग्राम कामता के हेमिन भुआर्य सभी ने बैंक ऑफ बरोदा शाखा नर्राटोला से 3,89,000 रूपयों का लोन लेकर खेमेन्द्र सिंह को 03/12/2025 को पैसे दिया था जो खेमेन्द्र कुमार सेन के द्वारा आज तक दोना पत्तल मशीन उपलब्ध और न एक पैसा वापस किया है. प्रार्थीया की रिपोर्ट पर डौंडी पुलिस ने अपराध क्रमांक 113/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया.
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना डौंडी पुलिस ने आरोपी का पता तलाश कर मिलने पर अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी खेमेन्द्र कुमार सेन पिता बलद राम सेन उम्र 33 वर्ष निवासी खल्लारी थाना गुण्डरदेही को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है. जेल वारंट बनने पर जिला जेल बालोद मे दाखिल किया गया है.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक उमा ठाकुर, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक संजय सिंह प्रआर अरविंद यादव, आरक्षक पुकेश साहू, भुवनेश्वर यादव, ईश्वर भण्डारी थाना डौंडी जिला बालोद की सक्रिय भूमिका रही.

