पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, विशेष न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

बलरामपुर-रामानुजगंज। थाना रघुनाथनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 28 जून को थाना रघुनाथनगर में शिकायत दर्ज कराई कि 27 जून की रात उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई थी.रातभर तलाश के बाद जब बेटी मिली, तो उसने बताया कि जनकपुर निवासी 23 वर्षीय नंदू अगरिया उसे बहला-फुसलाकर घर से जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया.
शिकायत के आधार पर थाना रघुनाथनगर में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए.इसके बाद उसे विशेष न्यायालय, रामानुजगंज में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर रामानुजगंज जेल भेज दिया गया.
