रामानुजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामानुजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1,300 रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
पुलिस के अनुसार 28 जून को पेट्रोलिंग और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वार्ड क्रमांक 3 रामानुजगंज स्थित आरोपी राजेश रवि (40 वर्ष) के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान दो लाल रंग के जर्किन में कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई.
पूछताछ में आरोपी शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर मौके से गिरफ्तार कर लिया. चूंकि मामला गैर-जमानती प्रकृति का था इसलिए 29 जून को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंदूलाल जैन, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी तथा आरक्षक नील कमल टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

