शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पृथक से प्रतिबंधित कार्यवाही की गई
राजनांदगांव- डोंगरगढ़ क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है.
इसी मुस्तैदी के चलते कल दिनांक 24 मई 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चौथना में चल रहे जुआ फड़ पर अचानक दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार सख्त नजर रखी जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 295/2026 दर्ज कर धारा 3(1) के तहत कड़ी कार्रवाई की है. क्षेत्र में दोबारा शांति भंग न हो, इसके लिए पुलिस ने पृथक से नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126, और 135(3) के तहत सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है.
गिरफ्तार आरोपी
01. सेवक साहू पिता चंद्रेश साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
02. कुशल साहू पिता गोविंद साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
03. महेंद्र कंडरा पिता चंद्रेश कंडरा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
04. धनेश कंडरा पिता कांता राम कंडरा उम्र 36 वर्ष निवासी हतंउ चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
05. महेत्तर कंडरा पिता देवचरण कंडरा निवासी ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
