घर में घुसकर मारपीट और उत्पात मचाने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार
धमतरी- शहर के गणेश चौक क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच और उत्पात मचाने वाले 05 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सागर कसार निवासी गणेश चौक धमतरी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मई 2026 की रात लगभग 10:30 बजे कुछ युवक लाठी-डंडा एवं रॉड लेकर उसके घर पहुंचे. आरोपी सुमित कसार एवं दिलीप सोनकर के संबंध में पूछताछ करते हुए गाली-गलौच और मारपीट करने लगे. आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी.
रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई. प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
- विजय सोनकर उर्फ मोनू (28 वर्ष), निवासी सदर दक्षिण वार्ड धमतरी
- अमन सोनकर (22 वर्ष), निवासी रामबाग धमतरी
- विकास निर्मलकर (21 वर्ष), निवासी विध्यवासिनी वार्ड, कारगिल चौक धमतरी
- योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर (27 वर्ष), निवासी विध्यवासिनी वार्ड धमतरी
- सोम त्रिपाठी (19 वर्ष), निवासी मराठापारा, नाथूराम स्कूल के पास धमतरी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू एवं योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट एवं धमकी से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं.
धमतरी पुलिस ने कहा है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
