लाखों के हीरों के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार: सिकासेर मोड़ के पास ग्राहक तलाश रहे थे तस्कर
गरियाबंद- जिले की मैनपुर पुलिस एवं स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के हीरों के साथ तीन हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 09 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ (हीरे) बरामद किए गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग सिकासेर मोड़ के पास हीरे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं. सूचना के आधार पर थाना मैनपुर एवं स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से 09 नग हीरे बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
गिरफ्तार आरोपी
भानुमति यादव, पति घासीराम यादव, उम्र 38 वर्ष, ग्राम मोहंदा, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद
कुशल नेताम, पिता दलगंजन नेताम, उम्र 25 वर्ष, ग्राम पीपलकन्हार, थाना पीपरछेड़ी, जिला गरियाबंद
अर्जुन पाण्डे, पिता लैबानो पाण्डे, उम्र 51 वर्ष, निवासी बेगरपारा, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद
जप्त सामग्री
09 नग छोटे-बड़े हीरे, अनुमानित कीमत: ₹4,50,000/-
