सिंघोला मिनी स्टेडियम में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए 9 लोग, मोबाइल और बाइक समेत लाखों का माल जब्त
राजनांदगांव- जिले की सुरगी पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 9 अप्रैल 2026 की रात ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम में की गई, जहां आरोपी ताश के पत्तों से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे. पुलिस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सुरगी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई. रेड कार्यवाही के दौरान कुल 09 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया. उनके कब्जे से 7,330 नगद राशि, 8 मोबाइल फोन, 7 मोटरसाइकिल जप्त की गई. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी द्वारा जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई.
उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 03 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है. साथ ही आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
गिरफ्तार आरोपीगण
- यशवंत यादव (26 वर्ष), निवासी संजय नगर, लखोली
- मिथिलेश हिरवानी (48 वर्ष), निवासी सिंघोला
- संदीप साहू (28 वर्ष), निवासी सिंघोला
- शेखर साहू (22 वर्ष), निवासी सिंघोला
- संजू साहू (27 वर्ष), निवासी सिंघोला
- शैलेंद्र साहू (30 वर्ष), निवासी सिंघोला
- तामेश्वर साहू (29 वर्ष), निवासी सिंघोला
- प्रमोद साहू (39 वर्ष), निवासी लखोली
- रवि जैन (29 वर्ष), निवासी सिंघोला
