शहर में तीन ठिकानों पर सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, मोबाइल-नगदी जब्त
धमतरी पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है. इस अभियान के तहत तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक के “जीरो टॉलरेंस” निर्देश के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष सट्टा विरोधी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 26,160 की नगदी, मोबाइल फोन और सट्टा सामग्री जब्त की गई.तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क), 6(ख) एवं 11 के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई
पहली कार्रवाई
श्रीराम नगर, सेन समाज भवन के पीछे धमतरी क्षेत्र में आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अंकों के माध्यम से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पाया गया. आरोपी के कब्जे से 03 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल फोन (कीमती लगभग 6,000/-रूपये) एवं नगदी 1,600/-रूपये जुमला 7,600/-रूपये जप्त किया गया.
आरोपी का नाम
ललित मिश्रा, पिता कमल मिश्रा, उम्र 29 वर्ष, निवासी रिसाई पारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.).
दूसरी कार्रवाई
बस स्टैंड के सामने धमतरी में आरोपी द्वारा सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित करते हुए पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से 05 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल (कीमती 5,000/-रूपये) एवं नगदी 1,310/- रूपएजुमला 6,310/- रूपये जप्त किया गया.
आरोपी का नाम
पारस प्रसाद पाठक, पिता स्व. गंगाप्रसाद, उम्र 28 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.).
तीसरी कार्रवाई
आमातालाब रोड, यादव भवन के पास धमतरी में आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाते हुए पाया गया. आरोपी के कब्जे से 01 नग सट्टा पर्ची, डॉट पेन, 01 मोबाइल (कीमती 10,000/-रूपये) एवं नगदी 2,250/-रूपये जुमला 12,250/- रूटये जप्त किया गया.
आरोपी का नाम
श्रीकांत पटेल, पिता महेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिव चौक बनिया पारा,धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.).
