अंधे कत्ल की गुत्थी 5 घंटे में सुलक्षी

बालोद- जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को बालोद पुलिस ने 5 घंटे में सुलक्ष ली है. हत्या के मामले में पुलि से अर्जुन्दा निवासी राजाबाबू और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि 23 नवंबर 2024 को थाना अर्जुन्दा को सूचना मिली कि ग्राम बोरगहन से परसवानी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना पर मौके पर अर्जुन्दा पुलिस रवाना होकर घटना स्थल पहॅुचकर तस्दीक किया गया. जो एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ जिसकी पहचान ग्राम बासिन निवासी देवार दुखुराम मरकाम रूप में हुई. उसके पास एक सायकल जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी हुयी गिरी पड़ी है जिनकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल पहुंचकर, SDOP गुण्डरदेही के नेतृत्व में अर्जुन्दा पुलिस, सायबर सेल बालोद, ट्रेकर डॉग राजनादगांव को घटना स्थल के आसपास के जगहों का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया.
मौके पर उपस्थित लोगों से पता चला कि मृतक दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष ग्राम बासिन रहने वाला था. जो कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक फेरी का काम करता था, 22.11.2024 को कबाड़ का लोहा, प्लास्टिक को इक्ठा्ल करके अर्जुन्दा में बेचकर अपने घर ग्राम बासीन वापस जा रहा था, सूचना के आधार पर अर्जुन्दा में मृतक से मिलने वाले लोगों से पुछताछ किया गया. संदेह के आधार पर अर्जुन्दा के देवार डेरा में रहने वाले राजाबाबू, रोहित मरकाम को अलग-अलग कड़ाई से पुछताछ किया गया. जिनके द्वारा कबाड़ बेचने के दौरान मृतक के द्वारा मेरे सायकल को चोरी किये हो कहने पर आपस में लड़ाई झगड़ा हुये थे, इसी बात से आरोपीगण काफी आक्रोशित थे. मृतक अर्जुन्दा से अपने घर ग्राम बासीन जा रहा था. आरोपीगण अक्रोशित होकर मृतक की हत्या करने की नियत से पीछा कर ग्राम बोरगहन से परसवानी जाने के मार्ग सुनसान जगह पर उसे अकेला पाकर उसके गला घोटकर हत्या करना कबूल किया है, जिस पर अपराध धारा 103 (1) बी.एन.एस.का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 103 (1) बी.एन.एस. कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
आरोपी
- राजाबाबू मरकाम पिता करिया देवार, उम्र 22 वर्ष साकिन भाठापारा वार्ड क्रमांक 02 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद.
- रोहित मरकाम पिता हेमसिंह मरकाम उम्र 21 वर्ष तहसील कार्यालय के पास थाना अर्जुन्दा जिला बालोद.
मृतक
दुखुराम मरकाम पिता स्व.करिया मरकाम (देवार) उम्र 50 वर्ष साकिन बासिन थाना अर्जुन्दा जिला बालोद.
