दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई नगर स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है. कि दल्ली राजहरा से लोकल ट्रेन से फिसलकर गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला अपना इलाज कराने के लिए रायपुर आ रही थी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
जीआरपी के अनुसार, सुबह सूचना मिली थी कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास कोई महिला ट्रेन से स्लिप खाकर नीचे गिर गई. जीआरपी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को अपनी कस्टडी में लिया. महिला की पहचान रामेश्वरी चंदेल पिता स्वर्गीय रामकुमार चंदेल के रूप में हुई है. जो कि बालोद जिले के मरकामटोला गांव की रहने वाली थी. महिला कई दिनों से बीमार थी. वो रायपुर इलाज कराने जा रही थी.
जीआरपी ने दी परिजनों को सूचना
जीआरपी ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा दिया है. उसके परिजनों को जानकारी दी. उसके बाद परिजन भिलाई पहुंचे. पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया दिया. जीआरपी मामले की जांच में जुटी है.
