जगदलपुर : परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेंगा में रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला के ऊपर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया. जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कुरेंगा निवासी मिटकी पति बुधराम 65 वर्ष मंगलवार की सुबह अपने आस पड़ोस की महिलाओं के साथ घर के पास बने सोसायटी में राशन का सामान लेने के लिए जा रही थी. जैसे ही घर से कुछ दूरी में महिला पहुंची तो अचानक से पीछे से आ रहे कुत्ते ने महिला के हाथ को काट लिया और साथ चल रही महिलाएं भाग गई.
किसी तरह से लोगों ने कुत्ते की चपेट से महिला को बचाया. घटना की जानकारी परिजनों को दिया गया. जहां महिला को तत्काल उपचार के लिए मेकाज लाया गया.
