श्रीनगर : कश्मीर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, हालांकि यह अब भी शून्य से नीचे है.
सोमवार के -4.8 के बाद श्रीनगर शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -1.5 दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 3.5 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान -7, कारगिल में -3.8 और द्रास में -5.1 रहा. जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.8, कटरा में 8.2, बटोट में 4.3, भद्रवाह में 2.6 और बनिहाल में 2 डिग्री रहा.
कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है, हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है.
