राजनांदगांव : पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक कृष्णा पाटले SI जलालुद्दीन खान, चेतन दुबे ASI इसराफिल खान HC 549 सेवक शर्मा आर. 1549 विकास राजेत्री 1138 शाहबाज़ सिद्दीकी 120 बिसराम वर्मा 1523 ईमल किशोर 533 विनोद महिलांगे की टीम गठित की गई, जिसके द्वारा थाना सोमनी के ग्राम तुमड़ीलेवा थाना सोमनी की फरार आरोपी के द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जिस पर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 280/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया.
इसी तारतम में मृतक के परिजनों एवं गवाहों का कथन लेने पर यह पता चला कि पारिवारिक वाद विवाद हुआ था उसी बात को लेकर पिन्टू यादव पिता जीतू यादव उम्र 32 वर्ष के द्वारा हत्या करने का प्लान बनाकर दिनांक 30 नवंबर 23 को सुबह मृतिका उमा यादव फार्म हाउस में काम करने सायकल से जा रही थी तभी आरोपी ग्राम तुमडीलेवा एवं शिकारिटोला नाला के पास जाकर उसके सिर व चेहरे पर बबूल के डंडे से लगातार वार कर गंभीर चोट पहूँचाकर हत्या कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गया. मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया.
