रायपुर : तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी होंगे. भूपेश बघेल ने बधाई देते कहा, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष @revanth_anumula जी को मुख्यमंत्री के रूप में नव दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ. न्याय और प्रगति के पथ पर तेलंगाना अग्रसर हो, ऐसी हम सब कामना करते हैं.
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष @revanth_anumula जी को मुख्यमंत्री के रूप में नव दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ.
न्याय और प्रगति के पथ पर तेलंगाना अग्रसर हो, ऐसी हम सब कामना करते हैं.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 6, 2023
बता दें कि तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस के रेवंत रेड्डी के नाम पर मुहर लग गई है. वह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और सात दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस ने मंगलवार शाम को इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया.
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक में बताया कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री होंगे. वह अनुभवी हैं, उन्होंने सभी के साथ काम किया है और वह पहले ही तेलंगाना के लोगों को वादा कर चुके हैं कि उनके लिए काम करेंगे. उन्होंने बताया कि रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर को पथ की शपथ लेंगे.
