कोरबा : कोरबा जिले में सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक 30 वर्षीय गणेश यादव सैंडल गांव का रहने वाला था और कोरबा में एक ठेका कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात ड्यूटी करने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था, उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुदुरमाल मुख्य मार्ग पर बाइक सवार को उसे अपनी चपेट में ले लिया. घायल बाइक सवार घटना स्थल पर तड़पता रहा जहां कुछ देर बाद राहगीरों की नजर पड़ी. और उसे 112 की मदद से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
