दुर्ग : दुर्ग जिले में सराफा कारोबारी के एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 30 लाख की चोरी की है. जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया था. पीड़ित ने स्मृति नगर चौकी में मामला दर्ज कराया है.
पुलिस ने बताया कि त्रिवेणी नगर निवासी अनय कुमार सांगाणी (53) ज्वेलरी का व्यापार करता है. उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 नवंबर की सुबह 8 बजे वह अपने परिवार के साथ शिवनाथ नदी के पास बने रोमन पार्क में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गया था.
24 नवंबर की सुबह साढ़े 11 बजे घर लौटे तो देखा कि मेन गेट का दरवाजा खुला है और उसका ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो अन्य कमरों के दरवाजा और आलमारियों का ताला टूटा हुआ था. अंदर पूरा सामान फैला था.
