जिला स्तरीय कराटे ग्रेडिंग परीक्षा संपन्न, महिलाओं के लिए आत्मरक्षा को बताया अनिवार्य
भिलाई- वैशाली नगर स्थित संस्कृतिक भवन में 19 अप्रैल 2026 को ‘कारा-कु-जु-बो-काई-कान’ फुल कॉन्टैक्ट कराटे संस्था द्वारा जिला स्तरीय कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम संस्था के डायरेक्टर सेन्साई गिरी राव के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी शारीरिक दक्षता और कौशल का प्रदर्शन किया.
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में दुर्ग शहर के पूर्व महापौर एवं वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ एच.एम.एस. के वरिष्ठ यूनियन नेता एच.एस. मिश्रा और गुरजीत भाटिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए. मुख्य अतिथि धीरज बाकलीवाल ने महिलाओं और युवतियों के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया, जबकि एच.एस. मिश्रा ने कराते को अनुशासन का सशक्त माध्यम बताया.

समापन समारोह में पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अग्रलाल जोशी मुख्य अतिथि रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश सह-संयोजक तुलसी साहू ने की. विशेष अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक प्रतिनिधि प्रेमसागर चतुर्वेदी सहित मो. शहजाद खान, मो. आरिफ खान और प्रवीण सिंह उपस्थित रहे.
अपने संबोधन में अग्रलाल जोशी ने कराते को महिलाओं और लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का अनिवार्य साधन बताया और इसे समाजहित का महत्वपूर्ण कार्य कहा. तुलसी साहू ने ऐसे आयोजनों को पूरे शहर में बढ़ावा देने की बात कही, वहीं प्रेमसागर चतुर्वेदी ने अहिवारा विधानसभा में जल्द ही कराते प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने की बात की.
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. इसके पश्चात सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए.
ग्रेडिंग परीक्षा व कार्यक्रम का संचालन संस्था के सीनियर ब्लैक बेल्ट्स—अरविंद चंदेल, दीपक गुप्ता, जे.पी. राजू, रामकुमार पांडे, गांधी सोनी, भरत साहू, श्रवण साहू, सुभाष सोनी, रेणुका साहू, विवेक देवांगन, अनुज दहाते, मोनप्रीत लहरी, काजल बेहरा, विपिन दहाते, रोहन देवांगन—तथा सीनियर कलर बेल्ट्स रविकांत दुबे, अमरकांत तिवारी, अविनाश साहू और अविश मनराल द्वारा किया गया.

ग्रेडिंग परीक्षा में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के सफल छात्र-छात्राएं
ब्राउन बेल्ट द्वितीय
फातिमा जैनब सिद्दीकी, रावी देशमुख, अद्वितीया द्विवेदी, समीक्षा साहू, राज आर्यन डांगले, वाय आदृत मूर्ति.
ब्राउन बेल्ट प्रथम
गीतिका साहू, अभिषेक साहू, अदिति शर्मा, सृजन साहू, तृप्ति साहू.
डार्क ग्रीन तृतीय
तिलक चंद्राकर, कामनी साहू, शिवांगनी गंधर्व, भूमिका नेताम, अरविंद नेताम, पल्लवी निषाद, अंशिका राय, जे हर्षिता.
डार्क ग्रीन द्वितीय
उदयराज चंद्राकर, योगांश साहू, हिमाक्ष साहू, दीप सिन्हा, विवान अग्रवाल, वान्या अग्रवाल, गीतांश निमजे, अयान नायर, खोमेंद्र नायक, माधवी निषाद, जया निषाद, निर्भय साहू, हेयान साहू, पाखी साहू, अर्चना यादव, काशवी सूरी, कविश सुरी.
डार्क ग्रीन प्रथम
अनुष्का स्वर्णकार, दीक्षा बंजारे, मौलिक चंद्राकर, लिसा साहू, प्रियांशी साहू, नूतन साहू, चांदनी साहू, मुस्कान कुमारी, पार्थ दावड़ा, विवेक पांडे, चेष्टा साहू, काव्य नायक, अविका ठाकुर, जिगविषा ठाकुर.
यलो बेल्ट द्वितीय
कार्तिके तरैया, हर्षिता रजक, शाश्वत साहू, रिमझिम डहरिया, रयान दावड़ा.
यलो बेल्ट प्रथम
ओमप्रकाश गड़रिया, भानेश्वरी कौशल, साहिल जैन, निधि कन्नौजिया, लुकांशी सिन्हा, देवांशी गुप्ता, देवश्री गुप्ता, आरुषि साहू.
डार्क ब्लू बेल्ट द्वितीय
भावेश साहू, रौनक श्रीवास्तव, अभिज्ञान यादव, वीनस तिरहुती, आराधना ध्रुव, नव्या साहू, सिद्धार्थ नायक, आदृका घोष, काव्या द्विवेदी, आयशा फातिमा सिद्दीकी, आशिया परवीन, फातिमा अंसारी, नूर बानो, जावेरिया सिद्दीकी, मरियम सिद्दीकी, प्रियांशु, अनायशा जैन, अंजली चंद्राकर, प्रभात नायक, दिव्यांश साहू, विहान यादव, उत्कृश साहू, वीर नारायण साहू, छा बोरकर इशिका साहू, नेहाल बोरकर, दिव्यांश दिल्लीवार, अनीश देवांगन, लक्ष्य श्रीवास, मो. हसनैन, सरफराज खान, आदिल, अर्पण जोशी, अरहान अली, अफजल अली, अहमद रजा, मो आहिल चौहान, ऋषिका पाल, काशवी साहू, श्रेयांश देवांगन, नैतिक दुबे, जानवी लोध, रश्मित कौर, मो आमिल.
डार्क ब्लू बेल्ट प्रथम
पूर्वी साहू, आद्या सोनी, कौशिक विवान, अवयुक्त कटारिया, कृतिका, इनाया गुप्ता, अरिंजय, पर्व, इस्मत जहान, कहकशा अंजुम, दरक्षा परवीन, आलिमा बेगम, डॉली सिन्हा, कोशिकी मिश्रा, एस शरण, शेट्टी शरियु, जानविका वर्मा, पी. उत्कर्ष, मुनवर आलम, यासीन अख्तर, अनस अख्तर, मजीद खान, शय्यद मुसन्ना, पलक झा, कार्तिक शंकर चंदन.
ऑरेंज बेल्ट
निष्ठा यादव, महजबीन खान, आरिफा खान, आरव अवस्थी, सिद्धार्थ रामटेक, वीरा रामटेक, हर्षित गोपाल यादव, दिव्यांश चौहान, आरना वर्मा, जशमायरा, सारिका गोयल, मोक्ष जैन, अपूर्व चंद्राकर, सकलेन रजा, अयान रजा, असद उल्ला खान, आदित्री अग्रवाल.
