रिसाली में पार्षदों की पहल से संवरेगा गोंडवाना समृद्धि समिति भवन, पार्षदों ने दी 1.5 लाख की सौगात
रिसाली- रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित गोंडवाना समृद्धि समिति भवन के कायाकल्प और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. स्थानीय पार्षदों ने सामुदायिक विकास को प्राथमिकता देते हुए भवन के निर्माण कार्य के लिए अपनी निधि से आर्थिक सहयोग की घोषणा की है. पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर ने 1 लाख रुपये, जबकि पार्षद विधि यादव ने 50 हजार रुपये की राशि अनुशंसा की है.
दोनों पार्षदों ने गोंडवाना समृद्धि समिति के अध्यक्ष अशोक कंगाली और महासचिव बसंत नेताम सहित समाज के अन्य प्रमुख सदस्यों को अनुशंसा पत्र सौंपा. इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकला तारम, वरिष्ठ सलाहकार अष्लेश मरावी और महिला अध्यक्ष दिनेश्वरी भुआर्य भी उपस्थित रहीं.
