रायपुर : छत्तीसगढ़ से यूपी और बिहार जाने वाले यात्री ध्यान दें. छपरा से दुर्ग के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस कैंसिल होने जा रही है. कोहरे की वजह से ट्रेन कैंसिल की जा रही है. छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस आने वाले महीनों में 78 दिन रद्द रहेगी. उत्तर पूर्व रेलवे की ओर से सारनाथ एक्सप्रेस को 2 दिसंबर से 29 फरवरी के बीच रद्द करने की घोषणा की है.
रायपुर रेल मंडल के मुताबिक उत्तर पूर्व रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 15159-15160 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को दिसंबर महीने में 2,3,4,5, 6, 7,9, 10,11,12, 13,14,16,17, 18,19, 20, 21,23, 24,25,26, 27,28, 30 व 31 दिसंबर को रद, जनवरी महीने में 1,2, 3, 4,6,7, 8, 9,10,11, 13,14, 15,16, 17, 18, 20, 21,22, 23, 24,25, 27,28, 29 30,31 जनवरी. फरवरी महीने में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 व 28 फरवरी को रद्द रहेगी.
