आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गये. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय 50 लाख के चेक लेकर उनके घर पहुंचे थे और फोटो खिंचावाने लगे. इस पर उनकी मां बिलख पड़ीं और रोते-रोते कहने लगी कि भइया ऐसी प्रदर्शनी मत लगाओ….
महज 26 साल के शुभम गुप्ताने अपनी मां से वादा किया था कि सप्ताह भर में घर आएंगे. शुभम के पिता उनकी शादी की तैयारियां कर रहे थे. अचानक 22 नवंबर को उन पर यह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. ऐसे समय में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री भी उनके घर पहुंचे. लेकिन ऐसा नहीं लगा कि वे इस दुख में शरीक होने आए हैं.
