पंडरिया : आज 7 नवंबर यानी मंगलवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. पहले चरण के चुनाव में 20 विधानसभा क्षेत्र और 11 जिले शामिल हैं. पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा ने मतदान किया.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 60 हजार तैनात हैं. वहीं मतदान करने आएं सभी मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी जोश देखने को मिल रहा है. बता दें कि इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक लोग मतदान करेंगे.
