राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 सीटों में मतदान जारी है. इन 20 सीटों में एक सीट राजनांदगांव विधानसभा है. यह हाई प्रोफाइल सीट है. क्योंकि इस सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं और उनके सामने कांग्रेस से गिरीश देवांगन हैं. जो खनिज विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं.
कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने कहा कि जनता का सबसे बड़ा अधिकार मतदान का होता है. मतदान के जरिए जनता ये तय करती है की राजनांदगांव में उनका साथी कौन होगा उनका सेवक कौन होगा जो हमें उनके लिए उपलब्ध रहे गायब न रहे इसलिए आज निश्चित ही बड़ा दिन है.
गिरीश देवांगन ने आगे कहा कि मेहनत करना कांग्रेस ने हमको सिखाया है चुनौती छोटी है या बड़ी है ये मुद्दा नहीं है. सवाल ये है की 3 बार के मुख्यमंत्री और इस बार के विधायक है अभी तक उन्होंने चुनाव मुख्यमंत्री के तौर पर लड़ा है. इस बार विधायक के तौर पर लड़ रहे हैं. इस बार जनता ने मूड बना लिया है इस रमन सिंह को दूर करना है. सभी ने कहा है कि हर गली हर गांव में घूमकर लाखों लोगों से मिला हूं, सभी ने कहा है कि राजनांदगांव में विकास अधूरा है. राजनांदगांव विधानसभा सीट का नंबर 75 है और इस बार कांग्रेस 75 पार है.
