महादेव समेत 22 एप और वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास आइटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट को बंद करने की सिफारिश करने का पूरा अधिकार था. लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस तरह का कोई अनुरोध नहीं किया गया था.
