रायपुर : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में कई चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है. वहीं, दिग्गज नेताओं का प्रदेश में आना-जाना लगा हुआ है. इसी कड़ी में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान पर दो दिनों प्रदेश में आयोजित सभाओं और रैलियों में शामिल होंगे.
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 28 और 29 अक्टूबर को फरसगांव,भानुप्रतापपुर और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी बिसात बिछ चुकी है इसके बाद से सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतरकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं.
वहीं, चुनावी सीजन में वादों और दावों का दौर भी जोरों पर है. जहां एक ओर सीएम भूपेश बघेल कर्जमाफी करने और धान की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर किसानों को साधने में जुटी हुई है तो दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस के इस दांव का काट लाने की तैयारी में है.
