रायपुर : बीजेपी के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं . इस दौरान वो महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे.
बता दें कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा महासमुंद पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किए. फिर महासमुंद से बिलासपुर होते हुए दोपहर 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे. वहां जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए रवाना हो जाएंगे.
