कोरबा : ऑनलाइन ठगी के मामलों की रोकथाम के लिए समय-समय पर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाई जाती है और साइबर ठगी के संबंध में जानकारी दी जाती है. लेकिन ठगी करने वालों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और वे ठगी करने के लिए नया तरीका अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं.
ठगों ने कोरबा के मेकेनिकल इंचार्ज को ठगी का शिकार बना कर 3 लाख 75 रुपए ठग लिए. मिली जानकारी के अनुसार मेकेनिकल इंचार्ज के पास एक काल आया और लिंक पर जाते ही अकाउंट से 3 लाख 75 हज़ार रुपए कट गए.
यह पूरा मामला कोरबा के बालको नगर थाना क्षेत्र का है, जहां मेकेनिकल इंचार्ज साइबर ठगी का शिकार हुआ. मेकेनिकल इंचार्ज को क्रेडिट कार्ड को बंद करवाने के नाम पर काल आया और अक लिंक भोजा गया. युवक ने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया और फॉर्म भरा, जिसके बाद उसके अकाउंट से 3 लाख 75 हज़ार रुपए कट गए.
गौरतलब है कि साइबर पुलिस द्वारा हमेशा लोगों को जागरूक रहने और किसी भी अनजान नंबर से आने वाले फोन पर भरोसा कर गोपनीय जानकारी न देने की समझाईश दी जाती है. उसके बाद भी लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है.
