डोंगरगढ़ : मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.10.2023 के प्रातः 07ः50 बजे घटना स्थल रेल्वे स्टेशन रोड डोंगरगढ़ अन्ना इटली दुकान में आरोपीगण एंव आहत सोहेल रजक के बीच ईटली खाने की विवाद पर लड़ाई झगड़ा होने पर आहत सोहेल रजक अपने साथी मृतक अक्षय लारोकर के साथ था जिनसे विवाद बड़कर मारपीट लड़ाई झगड़ा में तब्दील हो गया कि आरोपीगण एक राय होकर मृतक एव आहत को धारदार चाकु से एवं हाथ मुक्का व ईट से मारपीट कर चोंट पहुचाकर हत्या कर दिये. प्रार्थी ऋषभ लारोकर के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर दौरान विवेचना के लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्ग निर्देशन में निरीक्षक भरत बरेठ थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के नेतृत्व में प्रभारी सायबर सेल द्वारिका प्रसाद लाउत्रे अपने टीम एवं थाना डोंगरगढ स्टाफ के साथ लगातार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था.
विवेचना के दौरान दिनांक 20/10/23 को आरोपी 1. राबिन साईमन 2 शेख आलम एवं एक नाबालिक बालक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जो ज्युडिसियल रिमाण्ड पर जेल में निरूद्ध है. मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अन्य फरार आरोपीयों का पता तलाश किया जा रहा था जिसे दिनांक 22/10/2023 को फरार अन्य आरोपी 1. कौशलेन्द्र उर्फ कस्तु 2. पोषण रामटेके उर्फ गगन रामटेके उर्फ गगन मेश्राम 3. निखील रामटेके 4. मो0 सोहेल सोलंकी उर्फ राजा उर्फ सोहेल मिर्जा 5. शशांक उके 6. भास्कर खान सभी निवासी राजनांदगांव एवं 7. एक विधि से संर्घरत् बालक निवासी राजनांदगांव से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जिन्हे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया जिन्हे माननीय न्यायालय द्वारा ज्यु० रिमाण्ड पर जेल भेजा है.
