कोरबा : कोरबा जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां एमपी नगर दुर्गा पंडाल में एक महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया. बताया जा रहा है कि महिला प्रसाद ले रही थी. इसी दौरान यह घटना घट गई. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पोड़ी बहार निवासी नन्दनी साहू का परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए आया था. प्रसाद लेने के दौरान महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली, जहां बताया गया कि नंदनी ने दो से ढाई तोले का सोने का हार पहना था. प्रसाद लेने के दौरान अचानक हार गायब हो गया. इसकी सूचना दुर्गा उत्सव समिति और पुलिस को दी गई.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में राह चलते दो महिलाओं के गले से नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पताशाजी में जुड़ गई है. घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.
