रायपुर : सीएम भूपेश बघेल आज सक्ती के दौरे पर रहने वाले हैं. वे दोपहर 1 बजे रायपुर से सक्ती के लिए रवाना होंगे. इसके बाद 1:45 पर आमसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के उपस्थिति में जिले के कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन जमा करेंगे.
आपको बता दें कि सक्ती जिले में 3 विधानसभा है. सक्ती से डॉ चरणदास महंत, चंद्रपुर से रामकुमार यादव और जैजैपुर से बालेश्वर साहू कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे.
