आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है.
करीब 10 दिन पहले आप ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी जिसमें 11 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी. कुछ ही दिन पहले आप इस चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर चुकी है.
