कोरबा : देश के सबसे बड़े CSEB दर्री के कोल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर वेल्ट में आज दोपहर अचानक आग लग गई. कोल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से प्लांट में हड़कंप मच गया. आगजनी से प्लांट से बिजली उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है.
घटना की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आनन-फानन में आग बुझाने का काम शुरू किया. वहीं प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल, आग कैसे लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके पीछे कर्मचारियों की लापरवाही मानी जा रही है. इस आगजनी की वजह से प्लांट में कोयला सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है.
