रायपुर– रायपुर– पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के नामांकन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, डॉ. रमन सिंह 3 बार के सीएम रहे, भाजपा ने इस बार उन्हें मजबूरी में टिकट दिया है. डैमेज कंट्रोल के लिए अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहें हैं. केंद्रीय मंत्री शाह का यहां आना यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ के शोषण के आरोपी रमन सिंह को भाजपा अपना मुखौटा बना रही है.
