टाटा इंडिका चारपहिया वाहन को किया जप्त
दुर्ग पुलिस ने भेड़ चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 01 भेड़ को बरामद किया बता दें कि दिनांक 15.10.2023 को प्रार्थी आविद कुरैशी पिता अब्दुल कलाम उम्र 49 साल निवासी डिपरापारा दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.2023 को डिपरापारा दुर्ग से अज्ञात आरोपी द्वारा 01 भेड़ उम्र करीबन 18 माह को चोरी कर ले गया है. शिकायत पर अपराध क्रमांक 595/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
उक्त प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना पर संदेही पर मोह. रफीक उर्फ लल्लु के घर जाकर पूछताछ करने पर बताया कि 01 भेड़ डिपरापारा दुर्ग से इंडिका कार सीजी 07 एमबी 2014 से चोरी कर केम्प -02 बैकुण्ठधाम निवासी सलमान कुरैशी एवं मोह. शाहरूख कुरैशी के पास बेचने पर तीनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी सलमान कुरैशी एवं मोह. शाहरूख कुरैशी के घर से 01 भेड़ किमती 25000/- रू. जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग में पूर्व के अपराधिक रिकार्ड है.
नाम आरोपी– 01. मोह. शाहरूख कुरैशी पिता स्व. मोह. इरफान उम्र 26 साल निवासी बैकुंठ धाम के पास छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)
- सलमान कुरैशी पिता स्व. मोह. इरफान उम्र 26 साल निवासी बैकुंठ धाम के पास छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)
- मोह. रफीक उर्फ लल्लु खान पिता मोह. इरशाद उम्र 47 साल निवासी रूआबांधा आजाद चौक जिला दुर्ग (छ.ग.)
