खैरागढ़ : विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात थाना प्रभारी खैरागढ़ निरी राजेश देवदास एवं सायबर सेल प्रभारी के नेतृृत्व मे खैरागढ़ में जुआ/सट्टा के विरूद्ध अभियान चलाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में थाना खैरागढ़ पुलिस एवं सायबर सेल को सूचना मिली कि नया बस स्टैण्ड़ खैरागढ़ के पास अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखकर अंको का दाव लगाकर लोगो को सट्टा नामक हार जीत का खेल खेला रहा है जिस सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस एवं सायबर सेल टीम द्वारा मौके पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया.
रेड कार्यवाही में कांग्रेसी पार्षद सुमित टांडिया पिता स्व. पन्ना टांडिया (33) साकिन वार्ड नं. 09 ईतवारी बाजार खैरागढ़ को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से सट्टा लिखने में प्रयुक्त एक मोबाईल व कुल नगदी 2200 रूपये एवं दस हजार रूपये का सट्टा पट्टी जप्त किया गया तथा आरोपी द्वारा सट्टा खिलाना स्वीकार किया.
