जगदलपुर : जगदलपुर जिले क्षेत्र के दरभा थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दरभा ब्लॉक के 50 सीटर हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र का नाम बसु राम था, जो 12वीं कक्षा में पढ़ता था. छात्र बसु राम कोड़ेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली गांव का रहने वाला था. बसु राम कुछ दिन पहले छुट्टी खत्म होने के बाद गांव से वापस हॉस्टल लौटा था. शुक्रवार को उसने परिजनों से बात की और आत्महत्या करने के लिए कहा. परिजनों ने जैसे ही छात्र की इस बात को सुना वे तत्काल हॉस्टल पहुंचे, लेकिन तब तक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली.
परिजनों व दोस्तों के अनुसार, छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें उसने प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगया है और उसी की वजह से आत्हत्या करने की बात कही है. वहीं, हॉस्टल अधीक्षक का कहना है कि वह कुछ दिनों से परेशान था और उसके परिवार को फोन करके फांसी लगाने की सूचना दे रहा था. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइट नोट बरामद किया है. साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
