दुर्ग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को पाटन स्थित नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम का लाकार्पण किया. 3 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से निर्मित भवन में 260 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था है. जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. ऑडिटोरियम में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ऑडिटोरियम पूरी तरह से वातानुकूलित है. सांस्कृतिक कार्यक्रम, समारोह और सम्मेलन होंगे. यह साउंड प्रूफ होगा. नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, मुख्यमंत्री वेक आशीष वर्मा, नगर पंचायत पाटन उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
