जांजगीर-चांपा : घर घुसकर महिला से गैंगरेप करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 28 सितम्बर को पीड़िता दोपहर के समय घर मे अकेली थी. इस दौरान आरोपी रवि कुमार और मंगतू राम पीड़िता के घर आए और पीड़िता के पति के बारे में पूछताछ की. पति के नहीं रहने का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पीड़िता का हाथ मुंह दबाकर गैंगरेप किया. घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद पीड़ित महिला जांजगीर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धारा 376,(2) (च), 376 (घ),323, 506 भादवि. कायम कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया. कार्रवाई मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह आर. शिवराय सागर, महिला आर रेखा एवं अन्य स्टॉफ का योगदान रहा.
