रायपुर : राजधानी रायपुर में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है. बदमाश ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. यह घटना धरसींवा थाना क्षेत्र गांव तरपोगी का है, जहां मासूम को 14 साल का नाबालिग पड़ोसी बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था. बच्ची की हालत बिगड़ने और वो जोर-जोर से रोने के बाद आरोपी वहां से भाग गया. बच्ची किसी तरह से अपने घर पहुंची, उसकी लहूलुहान हालत देखकर माता-पिता के होश उड़ गए. बच्ची ने पूरी बात बताई, जिसके बाद माता-पिता ने धरसींवा थाने में मामला दर्ज कराया.
मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. पूछताछ में पता चला कि नाबालिग को मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की लत थी. बच्ची के परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है. इसके साथ ही परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए थाना घेराव की चेतावनी दी है.
बता दें कि यह घटना बीते गुरुवार है. आरोप है कि घटना के बाद परिजनों ने बच्ची की उपचार के लिए धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जहां उसे 5 घंटे के बाद भी सही तरीके से उपचार नहीं मिल पाया. इसके बाद उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस नहीं होने के कारण बच्ची को रात 9 बजे पुलिस के गाड़ी से ही रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
बीजेपी महिला मोर्चा ने थाने का किया घेराव
शुक्रवार को बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने धरसींवा थाने का घेराव किया है. इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया है कि, वारदात के बाद पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे लेकिन इसके बाद भी बच्ची को बाइक में उनके परिजन को लाना पड़ा. साथ ही बीजेपी का कहना है कि, परिवार को 5 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया. FIR दर्ज करने में भी अनावश्यक देर की गई.
