रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है. लगातार सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस नेताओं की बैठक कर रही है. इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में सीएम बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, दीपक बैज समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित थे.
बैठक के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जानकारी दी है. दीपक बैज ने कहा कि 2 अक्टूबर को कांग्रेस भरोसा यात्रा निकालने की तैयारी में हैं. कांग्रेस का ये भरोसा यात्रा सभी विधानसभा में निकाली जाएगी.
वहीं सीएम भूपेश बघेल ने भी जानकारी दी है कि 25 सितंबर को राहुल गांधी बिलासपुर आएंगे. राज्य के 7 लाख लोगों को आवास मिलेगा. 25 सितंबर को आवास की राशि वितरित करेंगे.
