राजनांदगांव : राजनादगांव जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू व साइबर सेल प्रभारी भरत बरेठ के नेतृत्व में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023-24 के मद्देनजर शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु एवं गणेश पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टि से असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 22.09.2023 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि शैलेष यादव उर्फ बालु नामक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन माल धक्का राजनांदगांव में पिस्टल अपने हाथ में लेकर लोगो को डरा धमका रहा है, आसपास के लोग दहशत में है.
सूचना मिलने पर तत्काल सायबर सेल राजनांदगांव स्टाॅफ एवं थाना कोतवाली स्टाॅफ के सयुक्त टीम गठित कर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ेे नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता शैलेष यादव उर्फ बालु पिता शंकर यादव उम्र 40 साल निवासी वार्ड न. 11 शांति नगर ओपी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.) बताया, तलाशी लेने पर एक नग देशी पिस्टल एवं 01 नग 7.65 एमएम का जिन्दा कारतूस मिला, आरोपी द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से अवैध रूप से पिस्टल रखना पाये जाने से मौके पर जप्त कर कब्जा किया गया.
आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत सबूत पाये जाने से आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 746/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया.
